Breaking News

अतरौलिया: अपनी होने वाली पत्नी की चाकू के वार से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक व चाकू बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

आजमगढ़ – थाना अतरौलिया के ग्राम गोपालीपट्टी में लड़की की चाकू से गले पर वार कर हत्या करने वाला मंगेतर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाईकिल भी बरामद हुआ। 04 अगस्त 2021 को पूजा पत्नी अमित कुमार निवासी पुरखीपुर थाना अतौलिया द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी ननद खुशबू की शादी देवानन्द उर्फ गोलू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी धनेज पाण्डे (पडौली) थाना अहरौला से तय थी। तिलक का कार्यक्रम हो गया था। देवानन्द द्वारा मुझे फोन करके शाहपुर बाजार में बुलाया गया तथा पूजा व उसकी ननद खुश्बू मोटरसाईकिल पर बैठकर गोपालपट्टी थाना अतरौलिया चले गये। वहाँ पर देवानन्द द्वारा पूजा को कुछ दुरी पर जाने को कहा, उसके बाद देवानन्द व खुशबू आपस में बहस करने लगे। फिर अचानक देवानन्द द्वारा चाकू निकाल कर खुश्बू के गले में चाकू मार दिया गया व देवानन्द मोटरसाईकिल पर बैठकर वहाँ से भाग गया।
मैं चिलाने लगी पूजा के गले से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। इस पर वहाँ पर राह में चल रहें लोगों से मदद लेते हुए अस्पताल पहुँचने पर उसकी मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। जरिये मुखबिर सूचना मिली की मु0अ0सं0 120/21 धारा 302 IPC से सम्बंधित अभियुक्त देवानन्द उर्फ गोलू आज प्रातः अन्य शहर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान अभियुक्त के जाने के मार्ग गौरी पुलिया पर पुलिस टीम पंहुची। अचानक पुलिस की गाड़ी देखकर सकपका कर मोटरसाइकिल से उतर गया। मौके पर ही पकड लिया। अपना नाम – देवानन्द उर्फ गोलू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी धनेज पाण्डे ( पडौली) थाना अहरौला उम्र 21 वर्ष बताया। अपाची मोटरसाइकिल जिसकी नं0 प्लेट पर UP62 M 7464 अंकित था।
जिसके बारे में अभियुक्त ने बताया की यह वही मोटरसाइकिल है जिसे 04.08.2021 को लेकर गोपालीपट्टी गया था और घटना को अंजाम देकर इसी मोटरसाइकिल से वहां से भाग गया था। बरामद मोटर साइकिल कब्जा पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त से आला कत्ल के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो स्वयं घटनास्थल पर चलकर देने की बात कहा। अभियुक्त को लेकर घटनास्थल पर आकर आला कत्ल की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त बता रहा है कि मेरी शादी खुशबू के साथ तय हुई थी फोन जरिये बात करने पर मुझे शक हुआ कि खुशबू किसी ओर से भी बात करती है। इसे बात को लेकर खुशबू को ग्राम गोपालीपट्टी के पास मिलने के लिए बुलाया था जहां बातों बातों में बहस होने लगी और मैंने गुस्से में चाकू से खुशबू पर हमला कर दिया और वहां से भाग गया।
दबंगई से परेशान गायक कलाकार ने लगाई एसपी से गुहार, पिता की पान की गुमटी को फेंकने पर आमदा हैं मनबढ़
अपने अवैध संबंध को छुपाने को पड़ोसन ने दो पुरुष साथियों संग मिलकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंका था, जेवर नकदी भी लूटे थे, महिला गिरफ्तार।

और नया पुराने