Breaking News

समाजवादी नेता शंकर यादव क्षेत्र भ्रमण के दौरान पहुंचे बेलहिया के टूटे पुल पर लोगों से की मुलाकात समस्याओं को सुना।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर यादव आज बेलहिया ढाले के टूटे हुए पुल पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और टूटे हुए पुल की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने बताया की पिछले वर्ष बाढ़ में यह पुल टूट गया था जिसे पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम प्यारे सिंह ने बनवाया था पुल टूट जाने के बाद अभी तक इसका निर्माण नहीं हो पाया है। जिससे यहां पर आवागमन में दिक्कत होती है। पुल के टूट जाने से लगभग 50 गांव प्रभावित है जो अभी भी बाढ़ का दंश छेलते रहते हैं। लेकिन अभी तक इस पुल के निर्माण का कोई रास्ता नहीं दिखता है। 
इस दौरान शंकर यादव ने कहा कि इस पुल के टूट जाने से लगभग 50 गांव के हजारों लोग प्रभावित हैं। किसी की तबियत खराब हो जाये तो घण्टो लग जाता है बंधे पर लाने के लिए, कभी कभी तो इलाज के अभाव में मरीज की मौत भी हो जाती है। हा यहां के ग्रामप्रधान ने एक राहत भरा काम किया है कि पुल के पास से ही तोड़ा रोड सही करवा दिया है जिससे आवागमन में थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन इस पुल के टूट जाने के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य का न होना विडंबना का विषय है।


रिपोर्ट: विशाल कुमार

अपनी होने वाली पत्नी की चाकू के वार से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक व चाकू बरामद।

आजमगढ़ – थाना अतरौलिया के ग्राम गोपालीपट्टी में लड़की की चाकू से गले पर वार कर हत्या करने वाला मंगेतर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू व मोटरसाईकिल भी बरामद हुआ। 04 अगस्त 2021 को पूजा पत्नी अमित कुमार निवासी पुरखीपुर थाना अतौलिया द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी ननद खुशबू की शादी देवानन्द उर्फ गोलू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी धनेज पाण्डे (पडौली) थाना अहरौला से तय थी। तिलक का कार्यक्रम हो गया था। देवानन्द द्वारा मुझे फोन करके शाहपुर बाजार में बुलाया गया तथा पूजा व उसकी ननद खुश्बू मोटरसाईकिल पर बैठकर गोपालपट्टी थाना अतरौलिया चले गये। वहाँ पर देवानन्द द्वारा पूजा को कुछ दुरी पर जाने को कहा, उसके बाद देवानन्द व खुशबू आपस में बहस करने लगे। फिर अचानक देवानन्द द्वारा चाकू निकाल कर खुश्बू के गले में चाकू मार दिया गया व देवानन्द मोटरसाईकिल पर बैठकर वहाँ से भाग गया। मैं चिलाने लगी पूजा के गले से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। इस पर वहाँ पर राह में चल रहें लोगों से मदद लेते हुए अस्पताल पहुँचने पर उसकी मृत्यु हो गयी। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। जरिये मुखबिर सूचना मिली की मु0अ0सं0 120/21 धारा 302 IPC से सम्बंधित अभियुक्त देवानन्द उर्फ गोलू आज प्रातः अन्य शहर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान अभियुक्त के जाने के मार्ग गौरी पुलिया पर पुलिस टीम पंहुची। अचानक पुलिस की गाड़ी देखकर सकपका कर मोटरसाइकिल से उतर गया। मौके पर ही पकड लिया। अपना नाम – देवानन्द उर्फ गोलू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी धनेज पाण्डे ( पडौली) थाना अहरौला उम्र 21 वर्ष बताया। अपाची मोटरसाइकिल जिसकी नं0 प्लेट पर UP62 M 7464 अंकित था। जिसके बारे में अभियुक्त ने बताया की यह वही मोटरसाइकिल है जिसे 04.08.2021 को लेकर गोपालीपट्टी गया था और घटना को अंजाम देकर इसी मोटरसाइकिल से वहां से भाग गया था। बरामद मोटर साइकिल कब्जा पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त से आला कत्ल के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ की गई तो स्वयं घटनास्थल पर चलकर देने की बात कहा। अभियुक्त को लेकर घटनास्थल पर आकर आला कत्ल की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त बता रहा है कि मेरी शादी खुशबू के साथ तय हुई थी फोन जरिये बात करने पर मुझे शक हुआ कि खुशबू किसी ओर से भी बात करती है। इसे बात को लेकर खुशबू को ग्राम गोपालीपट्टी के पास मिलने के लिए बुलाया था जहां बातों बातों में बहस होने लगी और मैंने गुस्से में चाकू से खुशबू पर हमला कर दिया और वहां से भाग गया।
दबंगई से परेशान गायक कलाकार ने लगाई एसपी से गुहार, पिता की पान की गुमटी को फेंकने पर आमदा हैं मनबढ़
अपने अवैध संबंध को छुपाने को पड़ोसन ने दो पुरुष साथियों संग मिलकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर बोरे में बंद कर फेंका था, जेवर नकदी भी लूटे थे, महिला गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

मुबारकपुर: पूर्व में हुई महिला की हत्या का सफल अनावरण अभियुक्ता गिरफ्तार, लूट का माल बरामद।

आज़मगढ़: दिनांक 02.08.2021 को आवेदक रामचन्दरसोनकर पुत्र स्व0 मंगरू सोनकर निवासी अमरौला देह, बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि मेरी माँ श्रीमती धानमती पत्नी स्व0 मंगरू सोनकर उम्र – 75 वर्ष की अज्ञात बदमाशो द्वारा हत्या करके शव को एक बोरे में भरकर फेक दिया गया है, उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 149/2021 धारा 302,201.392 भा0द0वि0 पंजीकृत हुई . 
उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल नेतृत्व में तथा 
प्रभारी स्वाट टीम नन्द कुमार तिवारी, सर्विलांस टीम आजमगढ़ व प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह को घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तो की गिरप्तारी व लूटे गये माल की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया कि उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में गठित टीमो द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्ता आशा पत्नी स्व0 गोरख चौहान स्थायी निवासी बगहीडाड़ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ व वर्तमान निवास पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने अपने साथी समीम पुत्र अकरम सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ व पाढ़ू पुत्र जुगुनी सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर घटना को कारित किया था और मृतका धानमती से जेवर व पैसा लूट लिये थे, पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्ता आशादेवी उपरोक्त को आज दिनांक 06.20.2021 को उसके घर पुरूषोत्तमपुर बाजार से समय –09.05 बजे गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण करते हुए लूटे गये माल को बरामद किया गया। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पूछताछ का विवरण –पूछताछ पर अभियुक्ता आशा पत्नी स्व0 गोरख चौहान स्थायी निवासी बगहीडाड़ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ व वर्तमान निवास पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने बताया कि पुरूषोत्तमपुर बाजार में मेरी विसारत खाने का दुकान है, मेरे पति की मृत्यु हो चुकी है, दुकान के माध्यम से ही आते जाते मेरी मुलाकात 1. समीम पुत्र अकरम सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ व 2. पाढ़ू पुत्र जुगुनी सा0 देवापार थाना जियनपुर जनपद आजमगढ़ से हो गयी, जिनसे मेरी काफी नजदीकी सम्बन्ध हो गये और ये दोनो घर पर बराबर आते जाते रहते थे तथा मेरे दुकान के सामने ही सब्जी की दुकान धानमती लगाती थी, मेरे तथा समीम व पाढू उपरोक्त के सम्बन्ध के बारे में धानमती को जानकारी हो गयी जिसको धानमती द्वारा आम जनमानस में उजागर करने लगी जिससे मेरी बदनामी होने लगी, यह बाते जब मेने समीम व पाढ़ू को बतायी तो हम लोगो ने मिलकर धानमती को रास्ते हटाने के लिये योजना बनाई, कि योजना के तहत दिनांक- 01.08.2021 को मै अपने मायके से पुरूषोत्तमपुर आ रही थी तभी रास्ते में ही बात करके समीम व पाढ़ू को अपने घर बुलाया, और धानमती को उसके दुकान से अपने घर के अन्दर बुलाकर बात-चित करते हुए, समय करीब दोपहर 2 से 3 बजे के बीच हम लोगो ने गला दबाकर हत्या कर लाश को मेरे घर में ही रखे रहे । तथा समीम व पाढू दोनो वापस चले गये, फिर रात में समीम व पाढ़ू वापस आकर लाश को बोरे में भरकर छिपाने की नियति से घर में से निकालकर बाहर ले जाकर झाड़ी में फेक दिये थे एवं उनके पहने हुए जेबर व पैसो को हम लोग निकाल लिए थे जिसमें से कुछ जेवर मेरे पास बरामद हुआ है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

1. मु0अ0सं0 149/2021 धारा 302,201,394,411,34 IPCव 3(2)5SC/ST Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण

1. आशा पत्नी स्व0 गोरख चौहान स्थायी निवासी बगहीडाड़ थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ व वर्तमान निवास पुरुषोत्तमपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ (गिरफ्तार)

फरार अभियुक्तगण

2. समीम पुत्र अकरम सा0 देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
3. पाढ़ू पुत्र जुगुनी सा0 देवापार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 

बरामदगी

1. एक अदद गुजहा हाथ का (वजन – 417.800 ग्राम) सफेद धातु
2. पांच अदद छड़ा पैर का (वजन 111.060 ग्राम) सफेद धातु
3. एक अदद लाकेट (वजन 860 मीली ग्राम) पीली धातु
4. मृतका का हवाई चप्पल व बैंक पासबुक व आधार कार्ड
5. एक अदद हथौड़ी व एक अदद छिन्नी (लोहे का) 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1.  नन्द कुमार तिवारी, प्रभारी स्वाट टीम आजमगढ़ मय हमराह 
2. एस0पी0 सिंह, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ मय हमराह
3. देवेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ मय हमराह
4. रत्नेश कुमार दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ मय हमराह
5. मधुसुदन चौरसिया,चौकीप्रभारी बनकट, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ मय हमराह


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

निजामाबाद: 25 शीशी देशी शराब नाजायज के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये  निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला मय राहीयान के देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था रोकथाम अपराध व तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम परवेजाबाद में मन्तोष के भट्ठे के पास एक व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेच रहा है इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 मय राहीयान द्वारा मौके पर पहुचकर देखे तो एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिसबल द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया तथा पूछताछ किया तो अपना नाम सूर्यभान यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी वजीरमलपुर आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से 25 शीशी देशी शराब नाजायज बरामद किया गया।  जिसको समय करीब 21.35 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय चालान किया गया।
पंजीकृत अभियोग

1-मु0अ0सं0- 145/21 धारा 60Ex Act  बनाम सूर्यभान यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी वजीरमलपुर आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्त

सूर्यभान यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी वजीरमलपुर आजमगढ़  

बरामदगी

25 शीशी देशी शराब नाजायज

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0  पवन कुमार शुक्ला  थाना निजामाबाद, आमजगढ 
2. हे0का0 अवधनाथ यादव थाना निजामाबाद, आजमगढ़
3. का0 सत्यम सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

निजामाबाद: गैंगस्टर एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गैंगस्टर में वांछित चल रहे अभियुक्तों के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन आज दिनांक- 06.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद मय राहीयान के द्वारा मु0अ0सं0 140/21 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त जफर पुत्र जाहिद साकिन तोवा थाना निजामाबाद आजमगढ़ को सेन्टरवा मोड़ से समय करीब 08.20 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त

1- जफर पुत्र जाहिद साकिन तोवा थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 59/20  धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता का निवारण अधिनियम थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2.  मु0अ0सं0 140/21 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. प्र0नि0 शिवशंकर सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़ 
2. का0 हरदीश सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

कोतवाली: हत्या के षडयन्त्र में शामिल अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वादी मुकदमा सैय्यद शहाबुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी म0नं0 216 मोहल्ला बाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ दिनाक 27.7.21 को थाना कोतवाली उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर हिन्दी लिखित बाबत अभियुक्त वसीम पुत्र एजाज द्वारा वादी की लड़की अलविया से शादी करने की बात कहना तथा इनकार करने पर अलविया की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर देने तथा पत्नी जरीना को बुरी तरह से मारकर घायल कर देने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली मु0अ0स0 227/21 धारा 302,307,120बी भादवि पंजीकृत किया गया जिसका विवेचना एसएचओ कृष्ण कुमार गुप्ता द्वारा की जी रही है । विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि वसीम उपरोक्त के भाई अलीम पुत्र एजाज के आपराधिक षडयन्त्र पर ही वसीम द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री अलविया की गला रेत कर हत्या कर दिया  गया। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्वेक्षण में प्र0नि0 के.के. गुप्ता मय हमराह टीम द्वारा दौराने तलाश वाछित अभियुक्त अलीम अहमद पुत्र एजाज अहमद निवासी मदापुर समसपुर एसडीएम रोड थाना घोसी जनपद मऊ 27 वर्ष को मुकेरीगंज से आज दिनांक 06.08.2021 को समय करीब 9.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

अलीम अहमद पुत्र एजाज अहमद निवासी मदापुर समसपुर एसडीएम रोड थाना घोसी जनपद मऊ 27 वर्ष

अभियोग का विवरण

मु0अ0स0 227/21 धारा 302,307,120 बी भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़ 

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. कृष्ण कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद आजमगढ 
2. का0 मार्तण्ड कुमार, 
2. का0 जयप्रकाश प्रजापति,
3. म0का0 सुदक्षिणा पाण्डेय,
4. म0का0 ज्योति


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

सिधारी: चोरी की चैन के साथ दो महिला चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे  मे चोरो की गिरफ्तारी व वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन मे प्रभारी निरीक्षक सिधारी के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 बंशराज सिंह मय हमराह पहलवान तिराहे पर मामूर थे कि जरिये दुरभाष सूचनी मिली की 02 अभियुक्ता 1. संगीता पत्नी ईश्वर राम निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज गोरखपुर 2. पिंकी पत्नी शिवलोचन निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज गोरखपुर द्वारा वादिनी सीमा पाण्डेय पत्नी सन्तोष पाण्डेय साकिन नरियाँव जहांगीरगंज थाना जहांगीरगंज अम्बेडकर नगर जो अपनी बहन के घर जाने के लिए नरौली से आटों में बैठी थी तभी उपरोक्त औरतों द्वारा उल्टी का बहाना कर वादिनी के मुह पर बैग दबा कर वादिनी के गले से चैन चुराकर जा रही थी तभी आटो ड्राइवर के सहयोग से उपरोक्त महिलाओं को पकड़ लिया गया। सूचना पर उ0नि0 बंशराज सिंह, म0का0 का0 दिव्या धवनथाना सिधारी आजमगढ़ के द्वारा अभियुक्ता गण को नरौली के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर  मु0अ0सं0 190/21 धारा 379/411 भादवि बनाम 1. संगीता पत्नी ईश्वर राम निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज गोरखपुर 2. पिंकी पत्नी शिवलोचन निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज गोरखपुर पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
 
पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या

मु0अ0स0 190/21 धारा 379/411 भादवि  थाना सिधारी आजमगढ

गिरफ्तार अभियुक्ता गण

1. अभियुक्ता संगीता पत्नी ईश्वर राम निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज  गोरखपुर 
2. अभियुक्ता पिंकी पत्नी शिवलोचन निवासी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज  गोरखपुर 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

उ0नि0 बंशराज सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ 
म0का0 का0 दिव्या धवन थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने