आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा से बसपा प्रभारी प्रत्याशी शंकर यादव ने आज लगभग आधा दर्जन गांव में चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याओं को सुना और पार्टी के मुखिया को इस समस्याओं से अवगत कराने का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान शंकर यादव ने बसपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया और कहा कि सगड़ी का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। मैं सगड़ी के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहा हूं। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 2022 में बहन कुमारी मायावती की सरकार बनी और जनता ने हमारे हाथों को यदि मजबूत किया, तो सगड़ी विधानसभा में विकास की एक नई लहर जरूर आएगी। जिसे आने वाले भविष्य में लोग इस विकास की इबारत को याद रखेंगे। सगड़ी में अभी तमाम बड़ी समस्याएं है, इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। बाढ़ से लेकर नालियां, खड़ंजा और टूटी सड़कों की भयंकर समस्या है। लेकिन इन समस्याओं पर अब तक जो भी सांसद विधायक हुए उन्होंने ध्यान नहीं दिया है लेकिन हमारी सरकार बनी तो जनता की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस दौरान आज उन्होंने खेतापुर, सवरुपुर, रासीदबाद, बघवरवा आदि गांव में जनसंपर्क किया।