Breaking News

जबरदस्ती प्रेमी ने प्रेमिका को पहना दिया सिंदूर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पूर्व से रिश्तेदारी होने के कारण बन गया था सम्बन्ध।

जीयनपुर कोतवाली में ढ़ी गयी तहरीर।

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के  एक गांव के रहने वाले एक लड़के पर थाना क्षेत्र घोसी जनपद मऊ की रहने वाली एक लड़की ने आरोप लगाया मुझे एक सप्ताह पूर्व लड़के ने अजमतगढ़ बाजार में बुलाया और मंदिर में ले जाकर मेरे मना करने के बावजूद मेरी मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। जब जब मैंने कई बार उसको फोन पर संपर्क किया तो उसने फोन को स्विच ऑफ कर लिया और बात नहीं किया। जब मैंने यह बात अपने परिजनों से बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। रविवार को देर शाम जीयनपुर कोतवाली में लड़की द्वारा तहरीर दी गई जिस पर पुलिस लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि दोनों परिवार के लोग आपस में सुलह समझौता करने का प्रयास कर रहे हैं। वही लड़के के मौसी का घर लड़की के गांव में है जहां वह अक्सर आया जाया करता था आरोप है कि इसी दौरान दोनों में संबंध हो गया और जैसे ही उसने लड़की को अजमतगढ़ बाजार में बुलाया तो वह चली आई अब लड़का इस घटना से इंकार कर रहा है और लड़की आरोप लगा रही है कि मुझसे शादी किया है। यदि यह मुझे स्वीकार नहीं किया तो मैं मुकदमा दर्ज कराउगी जिसके लिए तहरीर जीयनपुर कोतवाली में दी गई है। कोतवाल जीयनपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि इस संबंध में दोनों परिजन आपस में वार्ता कर रहे हैं यदि दोनों सहमत हो जाएंगे तो ठीक अन्यथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके वैधानिक कारवाही की जाएगी।

और नया पुराने