आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर लक्ष्मी कूप के पास इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें 5 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वहीं पति, पत्नी सहित बालिका बुरी तरह से घायल हो गए।
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के पलिया मोहम्मदपुर गांव निवासी इंद्रकेश 36 पुत्र जगधारी, अपनी पत्नी अनीता 32 वर्ष, पुत्री अर्पिता 8 वर्ष और पुत्र इशांत 5 वर्ष को बाइक पर बैठा कर अपनी ससुराल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद गांव निवासी शंकर के घर जा रहा था।
रविवार को देर शाम 7:30 बजे के पास सामने से आ रही इनोवा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी, बाइक इतनी ऊपर उछली कि पेड़ की डाली टूट कर नीचे गिर गई ।वही बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जीयनपुर कोतवाली को दी मौके पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव पहुंचे, गंभीर रूप से घायल इंद्रकेश पुत्र इशांत को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया । वही पत्नी अनीता और बालिका अर्पिता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने दोनों को सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। सदर हॉस्पिटल में 5 वर्षीय अबोध बालक इशांत को जांच उपरांत डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल पति पत्नी और बालिका का सदर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है । सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। वही इंद्रकेश दिल्ली में रहकर ठेकेदारी का काम करता थे, कुछ दिन पहले घर आये थे। 3 दिन में बाद दिल्ली वापस जाना था। इसी बीच यह दुर्घटना घट गई । पुलिस ने इनोवा कार को पकड़ लिया है।
वही ड्राइवर दीपक निवासी बोझी जो नशे में था वह भी घायल हो गया उसके मुंह से झाग आ रहा था उसको भी सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया है।
