आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 14 नवम्बर-- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा- निर्देशों के अनुपालन में आज बाल दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आजमगढ़ से प्रभात फेरी व जागरूकता रैली निकाली गयी।
मा0 जनपद न्यायाधीश, दिनेश चंद ने फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य आम जनमानस को आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत विधिक रूप से साक्षर कराना था। यह रैली महात्मा गाँधी तिराहा होते हुए डीएवी पीजी कालेज, एलवल पुलिस चौकी, जिला महिला अस्पताल, थाना कोतवाली तथा अग्रसेन चौराहा होते हुए पुनः राजकीय बालिका इण्टर कालेज पर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण, सिविल कोर्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री, कर्मचारीगण, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रायें, एनसीसी कैडेट के छात्र व पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहें।

