आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
भाजपा पर जमकर बोला हमला।
भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ कार्यक्रम के तहत निकाली गई पदयात्रा।
आज़मगढ़: आजमगढ़ जिले के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के मालटारी बाजार में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ कार्यक्रम के तहत पदयात्रा निकाल कांग्रेस की नीतियों को लोगों को बताया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया।
इस दौरान पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता मुकेश राय ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने किसानों और आम जनता की कमर तोड़ रखी है महंगाई ने सबकी जेब काट दी बेरोजगारी ऐसी युवाओं का भविष्य खराब हो गया कानून व्यवस्था पूरे उत्तर प्रदेश में बहुत हो गई उसके बाद भी भाजपा सरकार सिर्फ जुमले दे रही है लेकिन भाजपा के इन जुमलो को जनता समझ चुकी है और 2022 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी हमारी नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगों के विकास लिए संकल्प लिया है, और वक्त आने पर वह इस प्रतिज्ञा को जरूर पूरा करेंगी।