आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
डॉ कैलाश नाथ गुप्त नए प्राचार्य नियुक्त।
अध्यापकों और कर्मचारियों ने माला पहनाकर किया स्वागत।
महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का करेंगे प्रयास।
महाविद्यालय की समस्याओं के निस्तारण पर दिया जाएगा ध्यान।
आज़मगढ़: श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में B.Ed विभाग के हेड रहे डॉ कैलाश नाथ गुप्त को कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इस दौरान महाविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों ने उनको पदभार ग्रहण करने पर माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
इस दौरान डॉ कैलाश नाथ गुप्त ने कहा कि- प्राचार्य पद ग्रहण करने के बाद मेरी जिम्मेदारियां बढ़ गई है। मैं पूरी लगन और मेहनत से इस महाविद्यालय को शिक्षा की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास करूंगा।शिक्षण व्यवस्था उत्तम और दुरुस्त हो इसके लिए छात्रों की शिक्षा को बेहतर करने के लिए संकल्पित हूँ।आने वाले समय में निश्चित रूप से शिक्षा के प्रति विद्यालय में बदलाव नजर आएगा। सबसे महत्वपूर्ण हमें छात्र छात्राओं को बेहतर शिक्षा देना है और यही उद्देश्य लेकर हम काम करेंगे।आगे इसके साथ साथ महाविद्यालय परिवार में समस्याओं के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा सभी अध्यापकों और कर्मचारियों से उन्होंने यह उम्मीद जताई कि महाविद्यालय परिवार को आगे बढ़ाने में उनका सहयोग करें।



