Breaking News

दिव्यांग सेवा समिति चंगईपुर कर रही दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पौधे लगाकर लोगों के जीवन को सुरक्षित करने का प्रयास।

1998 से समिति कर रही है दिव्यांगों की सेवा।

इस नर्सरी में पूर्वांचल तक जाते हैं पौधे।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के चंगईपुर में स्थित दिव्यांग सेवा समिति दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य कर रही है इसके साथ ही उन्हें वृक्ष लगाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है और बताया जा रहा है कि पौधे लगाकर हम अपने जीवन को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं। 
समिति के प्रबंधक सवई राम यादव बताते हैं कि हमने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया और नर्सरी के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करते हैं उन्होंने बताया कि यह समिति 1998 से दिव्यांगों की सेवा करती चली आ रही है और आगे इसी तरह से लोगों की सेवा की जाएगी उन्होंने बताया कि नर्सरी में हर प्रकार के पौधों को रखा गया है
खासतौर से उन पौधों को विशेष महत्व दिया गया है जिन पौधों से औषधियां बनती है उन्होंने बताया कि हमारी नर्सरी से पूर्वांचल स्तर के कि लोग आते हैं और पेड़-पौधों को ले जाते हैं, आज धरा पर वृक्ष लगाना बहुत जरूरी हो गया है जिस तरह से इंसान अपने स्वार्थ में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहा है आने वाले समय में निश्चित रूप से पर्यावरण को सुरक्षित नहीं रख पाए तो जीवन समाप्त हो जाएगा इसलिए वृक्षों को लगाना अत्यंत जरूरी है।

और नया पुराने