आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
महादेवा मोड़ से हजारों समर्थकों निकाला काफिला
दर्जनों गाँवो से अपने समर्थकों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पहुंचे
आजमगढ़ व प्रदेश का विकास अखिलेश यादव ने ही किया है, 2022 में बनेगी सपा सरकार
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के महादेवा मोड़ से हजारों समर्थकों के साथ सपा नेता डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने पांच सौ से डेढ़ सौ मीटर लंबा रोल बैनर के साथ दर्जनों गाँवो से अपने समर्थकों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पहुंचे।
इस दौरान: डाक्टर एच एन पटेल ने कहा कि सन 2022 में सपा सरकार बनेगी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता इस बात को जानती है कि आजमगढ़ व प्रदेश का विकास अखिलेश यादव ने ही किया है। सरकार डर रही है। इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी गई जो 16 नवंबर प्रस्तावित थी। अब जनता इसका जवाब जरूर देगी।