Breaking News

73वां गणतन्त्र दिवस हर्सोल्लाष के साथ मनाया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 27 जनवरी-- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के दिशा निर्देशो के अनुपालन में 26 जनवरी 2022 को दिवानी न्यायालय आजमगढ़ में 73वां गणतन्त्र दिवस हर्सोल्लाष के साथ मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश चन्द, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का आरम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश ने झण्डा फहराकर किया। इस मौके पर सभी न्यायिक अधिकारीगण, दीवानी बार ऐसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण एवं दीवानी न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण ने एक साथ राष्ट्रगान किया तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शपथ लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगण, दीवानी बार ऐसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण एवं दीवानी न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण ने कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मास्क एवं आवश्यक दूरी का अनुपालन किया।

और नया पुराने