आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 27 जनवरी-- जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों से संबंधित योजनाओं/सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट कराये जाने के दृष्टिगत समस्त विभागों के आउटसोर्सिंग/संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ बैठक की गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी, डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारियों का नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर की सूचनाएं एकत्र कर एक व्हाट्सअप गु्रप बनायें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागों के आउटसोर्सिंग/संविदा पर कार्यरत कर्मचारियां को निर्देश दिये कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं से संबंधित जो भी ऐप या जो भी योजनाएं संचालित हैं, उसके गाइडलाइन को व्हाट्सअप गु्रप में शेयर करेंगे। इसी के साथ ही व्हाट्सअप गु्रप में अपना नाम, पदनाम एवं जॉब प्रोफाइल पीडीएफ में शेयर करेंगे एवं विभाग से संबंधित जो भी पोर्टल हैं, उसका हाइपर लिंक बनाकर शेयर करेंगे। इसी के साथ ही लेटेस्ट रिपोर्ट का भी हाइपर लिंक शेयर करेंगे। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि उक्त के अतिरिक्त अनावश्यक चीजों को किसी भी दशा में शेयर न किया जाय।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ब्लाकवार कर्मचारियों का व्हाट्सअप गु्रप बनायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।