आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: 1. पूर्व का विवरण- दिनांक 13.8.22 को उ0नि0 रवीन्द्र प्रताप यादव मय हमराह को सूचना मिली कि वध हेतु गोवंश से लदे एक पिकअप गाडी को धौरहरा के पास रुकने का इशारा किये तो पिकअप चालक और दो अन्य व्यक्ति गाड़ी से उतर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। पिकअप गाडी UP50DT 0038 को चेक किया गया तो उसमें दो गाय मौजूद थी,जिनका चारों पैर व मुंह रस्सी से क्रूरतापुर्वक बंधा था। अभियुक्तों का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/5A/8 गो हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अघिनियम होने के कारण समय 02.10 बजे बरामद वाहन पिकअप व गोवंश को कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा फर्द के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 281/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवा0 अधि0 बनाम 1. तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात दिनांक 13.08.22 को पंजीकृत किया गया था।
2. गिरफ्तारी का विवरणः- आज दिनांक 14.08.22 को SI उमेश चन्द यादव मय हमराह का0 रणविजय के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त/NBW, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व पेंडिंग विवेचना में मामूर थे कि जरिये मुखबिरखास सूचना पर कि अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र राम सरोज ग्राम भवानीपुर इटायल अतरौलिया आजमगढ़ मखनहाँ बाजार में मौजूद है को मखनहाँ बाजार में घेरघार कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सचिन कुमार पुत्र रामसरोज निवासी भवानीपुर इटायल थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बता रहा है कि साहब मैं अपने साथियों के साथ सड़क पर घूमने वाले गाय बछड़ो को पकड़ कर गोवध हेतु ले जाता रहता हूँ और उसमें जो पैसा मिलता है हम लोग आपस में बांट कर अपना खर्चा चलाते है। दिनांक कल दिनांक 12/13.08.22 की रात में मैं अपने साथी ऐनुल उर्फ करिया पुत्र नगीना ग्राम पकड़ियापुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ व राकेश मद्धेशिया पुत्र श्यामलाल ग्राम नन्दना थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के साथ अपनी पिकअप नं0 UP50DT0038 दो गाय लाद कर गोकशी के लिए ले जा रहे थे गाड़ी मैं चला रहा था जब ग्राम धौरहरा के पास पहुंचे तो सामने पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी हम लोग पुलिस वालों को देखकर अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर तीनों लोग उतर का भाग गये। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी व अपराध से अवगत कराकर समय 11.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 281/2022 धारा 3/5A/8 गोवध निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रूरता निवा0 अधि0 थाना अतरौलिया आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त– 1. सचिन कुमार पुत्र रामसरोज निवासी भवानीपुर इटायल थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
पूर्व का आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
बरामदगी – एक पिकअप व दो अदद गाय
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1. SI उमेश चन्द यादव 2. का0 रणविजय थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।