Breaking News

कंधरापुर: दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कन्धरापुर

आज़मगढ़: पूर्व की घटना का विवरण - वादी रामभरोस यादव पुत्र स्व0 बहादुर यादव निवासी ग्राम भोर्रा मकबुलपुर थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादी की लड़की सुषमा को ससुराली द्वारा दहेज मांग के लिये प्रताड़ित किया गया तथा साजिस करते हुए रस्सी के फंदे पर लटका दिया गया जिससे सुषमा की मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 171/2022 धारा 498A/304B/120B भादवि व 3/4 DP ACT. बनाम 1. पति अरविन्द यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव, 2. देवर रवि यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव, 3. सास गायत्री देवी पत्नी स्व0 शंकर यादव निवासीगण ग्राम आजमपुर थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ पंजीकृत कराया गया। दिनांक- 13.08.2022 को अभियुक्ता गायत्री देवी उपरोक्त गिरफ्तार किया गया है। 
दि0 14.08.2022 को उ0नि0 जाफर खाँ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव निवासी ग्राम आजमपुर थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ को आजमपुर तिराहे के पास से समय 11.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

गिफ्तार अभियुक्त

अरविन्द यादव पुत्र स्व0 शंकर यादव निवासी ग्राम आजमपुर थाना कन्धरापुर, आजमगढ़ उम्र लगभग 29 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग-

मु0अ0सं0 171/22 धारा 498A/304B/120B भादवि व 3/4 DP ACT.  भादवि थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त     
                          
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
                                                                    
1.उ0नि0 जाफर खाँ थाना कन्धरापुर, आजमगढ़               
2. का0 सुधीर सिंह थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
3. का0 सत्यम सिंह थाना कन्धरापुर आजमगढ

और नया पुराने