Breaking News

जिला स्तरीय बालकों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 14 अगस्त-- आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 14 अगस्त, 2022 को जिला स्तरीय बालकों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शशिभूषण त्रिपाठी, एक्स वारण्ट आफिसर, इण्डियन एयर फोर्स द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहला मैच में प्रतिभाग निकेतन इण्टर कालेज ने शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज को 34-13 के अन्तर से हराया। उसके बाद श्री दुर्गा जी पीजी0 कालेज ने हरिशचन्द्र मिश्रा पब्लिक स्कूल को 19-3 के अन्तर से हराया। उसके बाद सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने डा0 मंसूर अहमद इण्टर कालेज शुम्भी की टीम को 27-20 के अन्तर से हराया।
प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच में प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज ने श्री दुर्गा जी पीजी0 कालेज को 26-17 के अन्तर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं दूसरे सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम की टीम ने श्री दुर्गा जी पीजी0 कालेज को 27-19 के अन्तर से हराकर फाइनल में प्रवेष किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम एवं प्रतिभा निकेतन स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम ने प्रतिभा निकेतन को 42-27 के अन्तर से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मृत्युन्जय प्रजापति, ऋषिकेश मोहन एवं शिवानन्द कुमार थे।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अरूणेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, ध्रुव चन्द मौया प्रधानाचार्य प्रतिभा निकेतन स्कूल, कार्यालय स्टाफ लालचन्द चैहान, अनुपम प्रजापति एवं समस्त प्रशिक्षक नागेन्द्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव, मो0 इरफान, अरविन्द कन्नौजिया, अवधेश यादव एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत कल दिनांक 15 अगस्त, 2022 को सुबह 06ः00 बजे से पुरूष वर्ग में 10 किमी0 एवं महिला वर्ग में 05 किमी0 क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन किया जायेगा। सुबह 08ः00 बजे झण्डारोहण किया जायेगा। इस अवसर पर क्रिकेट एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

और नया पुराने