आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 अगस्त-- जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद के सभी रिक्त राजस्व ग्रामों में सफाईकर्मी तैनात कर दिये गये है। 300 से कम आबादी के राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों की टोली बनाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीण बाजारों में साफ सफाई का कार्य कराया जा सके। प्रत्येक ग्रामों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करायी जा रही है। यदि किसी प्रकार की शिकायत हो तो कृपया टोल फ्री नम्बर-18001802396 पर ग्रामवासी अवगत करा सकते है।