Breaking News

जीयनपुर कोतवाल ने कावड़ियों पर बरसाये फूल, नगर में निकाली गई शिव पार्वती मनमोहक झांकी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: मां सरयू के नदी से जल लेकर नगर में प्रवेश करते ही कांवरियों का ढोल ताशे के साथ लोगों ने स्वागत किया गया। सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा किया। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच नगर में झांकी निकाली गई। बता दे कि कांवरिया समिति जीयनपुर के सैकड़ों सदस्य प्रतिवर्ष सावन माह में मां सरयू के तट से पवित्र जल लाकर प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर पर ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रों के बीच जलाभिषेक करते हैं। जिसमें नगर की कई सामाजिक संस्थाएं भी शामिल होकर सहयोग करती हैं। सोमवार को रात में सैकड़ों कांवरिया नाचते गाते सरयू नदी के दोहरीघाट स्थित तट पर पहुंचे। 
मंगलवार को सुबह विधिवत स्नान ध्यान कर कांवड़ में जल लेकर पैदल ही जीयनपुर के लिए निकले। नगर में प्रवेश करते ही ढोल ताशे के साथ लोगों ने स्वागत किया। मां पार्वती और शंकर जी की शोभायात्रा निकाली गई। कांवरियों का प्राचीन शिव मंदिर पर प्रखर सेवा समिति के राजवंत सिंह,व्यापार मंडल जीयनपुर के मनीष चौरसिया, ज्ञानेंद्र मिश्र सुनील सोनी, विशाल रावत, कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के भाई प्रमोद यादव,कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडे ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई लोगों ने चरण पखारे। मंदिर में पहुंचे कांवरियों ने शंकर जी का विधिवत जलाभिषेक किया। मुन्ना सोनी,लव कुश सोनकर, राहुल सोनकर, अजय चौरसिया,अजय तिवारी आदि लोगों ने कांवरियों के जलपान की भी व्यवस्था की थी।

और नया पुराने