आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 अगस्त-- प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ यशवन्त कुमार सरोज ने बताया है कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली तथा उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों पर माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के आदेशानुसार दिनांक 06 अगस्त 2022 दिन शनिवार को आरबीट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, आजमगढ़ में किया जा रहा है। न्यायालय में लम्बित चल रहे आरबीट्रेशन वादों को पक्षकार सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करा सकते हैं। लोगों को इस सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है कि आरबीट्रेशन से संबंधित विशेष लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर उक्त मुकदमों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर करायें।