आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 01 अगस्त-- सहायक निदेशक सेवायोजन वकील अहमद अंसारी ने बताया है कि शासन की मंशानुरूप मिशन रोजगार अभियान के अन्तर्गत जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कौशल विकास मिशन, गोरखपुर, राजकीय आईटीआई गोरखपुर एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 03 अगस्त 2022 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने वाले इच्छुक अधिष्ठान एवं जॉबसीकर (बेरोजगार) सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। उक्त हेतु किसी भी प्रकार का व्यय/यात्रा व्यय देय नहीं होगा।