Breaking News

दो दिवसीय (14-15 अगस्त) विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 अगस्त-- आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट के ग्राउंड फ्लोर पर सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई दो दिवसीय (14-15 अगस्त) विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का आज दूसरे दिन भारी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, नौजवानों एवं आम जनमानस द्वारा अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूली छात्र-छात्राओं, नौजवानों एवं आम जनमानस द्वारा देश के विभाजन के समय हुई घटनाओं के संबंध में बनायी गयी स्टैंडी पर जाकर जानकारी प्राप्त किया।
 इस अवसर पर प्रदर्शनी मे बनाई गई सेल्फी प्वाइंट पर छात्रों एवं नौजवानों द्वारा सेल्फी भी ली गई।

और नया पुराने