आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 अगस्त- 76वां स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंबेडकर पार्क आजमगढ़ में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, उ0प्र0 सरकार, अरविन्द कुमार शर्मा जी द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी समूह नृत्य, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, जागृति संस्थान द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गई, जो काफी सराहनीय रहा।
इस अवसर पर मा0 मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा, अरविन्द कुमार शर्मा जी एवं मा0 सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी लक्ष्मी देवी, भगवानी देवी, साधना देवी, शोभा देवी एवं रम्भा देवी को आवास की चाभी एवं गुड्डी प्रजापति, अजय मौर्या, छोहड़ी देवी, गायत्री देवी एवं साधना चतुर्वेदी को आवास का प्रमाण पत्र, विगत वर्षों में शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य सामाजिक कार्यां में सराहनीय योगदान देने में डॉ0 रणधीर सिंह प्रधानाचार्य उद्योग विद्यालय इण्टर कालेज कोयलसा, डॉ0 संगीता सिंह प्रधानाचार्या अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज आजमगढ़, रजनीश कुमार सिंह प्रधानाचार्य अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज एवं श्रीमती अनीता राय प्रवक्ता (जीव विज्ञान) राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ सम्मानित किया गया। इसी के साथ ही जनपद में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2022 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले अंकित यादव, अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज प्रथम, कु0 श्वेता पटेल राजकीय बालिका इण्टर कालेज आजमगढ़ द्वितीय एवं चन्दा राजकीय बालिका इण्टर कालेज तृतीय तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाले वाली अदिति श्रीवास्तव अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज प्रथम, संदीप मौर्या अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज द्वितीय एवं शालू गुप्ता अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज तृतीय, को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मा0 मंत्री जी ने बताया कि पूरे देश भर में देश प्रेम की लहर चल रही है, हर घर तिरंगा उत्सव में पूरा देश राष्ट्रप्रेम में ओत प्रोत हो गया है। मा0 मंत्री जी द्वारा वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शौर्य चक्र विजेता श्री जयराम बिंद जी को आम जनता, देश एवं प्रदेश की तरफ से नमन किया गया। मा0 मंत्री जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने देश को तिरंगे के एक सूत्र में बांधा है। उन्होंने कहा कि हमारी पहचान हमारा तिरंगा है, इसके माध्यम से हमने एक पखवाड़े में अपनी ताकत हर घर तिरंगा के माध्यम से दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश को पिछले 8 वर्षों में सशक्त बना दिया है और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बन जाने से आजमगढ़ से लखनऊ की दूरी घट गई है एवं प्रदेश सरकार द्वारा आजमगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है और मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। इसी के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद में आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी ने अपनी पहचान प्रदेश स्तर पर स्थापित की है और अब इसमें मार्केटिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं उत्तरी भारत को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है और शिक्षा व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की जरूरत है।
मा0 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री जी ने कहा कि देश को आजाद कराने में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने सीने पर गोलियां इसलिए खायी कि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता के साथ खुली हवा में सांस ले सके और आज हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
मा0 सांसद आजमगढ़, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने कहा कि इस तरह के देशभक्ति के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए, ऐसे कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को कभी नहीं भुला जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने की जरूरत है।
अंत में जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज ने कार्यक्रम में बहुमूल्य समय देने के लिए मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, उ0प्र0 सरकार, श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी को धन्यवाद दिया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिला जज को आभार व्यक्त किया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिन छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया, उनको बधाई दिया एवं जिन अध्यापकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार किया, उनको भी धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ की प्रवक्ता शमा शेख द्वारा किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के संचालन में सांस्कृतिक कर्मी अरविंद चित्रांश द्वारा सहयोग किया गया।
इस अवसर पर आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ श्री मनीष चौहान, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, जिला जज श्री जितेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिल कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री आजाद भगत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ श्री ध्रुव सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ0 पूनम सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती शीला श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण, समाज सेवी एवं अधिक संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।