Breaking News

जन्माष्टमी के त्योहार हेतु 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 17 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाशों में दिनाँक 18 अगस्त 2022 (गुरुवार) को जन्माष्टमी को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार दिनांक 19 अगस्त 2022 को मनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई है। ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार दिनाँक 18 अगस्त 2022 (गुरुवार) के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त, 2022 (शुक्रवार) को मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। 
उन्होने कहा कि उक्त लिये गये निर्णय के आलोक में जन्माष्टमी के त्योहार हेतु दिनाँक 18 अगस्त 2022 के स्थान पर दिनांक 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। 

और नया पुराने