आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- फूलपुर
आज़मगढ़: दिनांक 16.08.2022 को उ0नि0 विपिन कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 266/2022 धारा 411,414,473 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष यादव पुत्र रामप्रताप यादव सा0 ओरिल बलुआ थाना पवई जनपद आजमगढ को गिरफ्तारी हेतु सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले रंग की सुपर मो0सा0 लेकर अम्बारी की तरफ से आने वाला है गाडी चोरी की है व्यक्ति फर्जी नम्बर लगाकर उस गाडी का इस्तेमाल करता है । इस सुचना पर तत्काल उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह व हमराहियान को अवगत कराकर कार्ययोजना बनाकर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे अम्बारी की तरफ से एक व्यक्ति मो0सा0 से आता हुआ दिखाई दिया , आने वाले व्यक्ति को हिकमत अमली का प्रयोग कर रोका गया नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी लिया गया तो अपना नाम मनीष यादव पुत्र रामप्रताप यादव सा0 ओरिल बलुआ थाना पवई जनपद आजमगढ बताया जिसकी जामा तलाशी लिया गया तो कोई काविले गौर शय बरामद नहीं हुई बरामदशुदा वाहन हीरो सुपर स्पलेण्डर वा रंग काला पट्टी सफेद जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर यु0पी0 62 बी0जे0 5672 लगा है जिसके कागजात तलब किये गये तो बताया की साहब गाडी मेरी नहीं है इस गाडी को मेरे मौसी का लडका राहुल यादव पुत्र मुन्नीलाल सा0 ईशापुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ व मो0 हारिस पुत्र अब्दुल अजीज सा0 मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ कहीं से चोरी करके लाये थे मुझको दिये थे गाडी मेरे घर रहती है मै उस पर दुसरी गाडी का नम्बर लगाकर उसका इस्तेमाल करता हुँ । मैं दिल्ली/ लुधियाना रहता हुँ । दिनांक 14.08.2022 को दिल्ली से आया हुँ औऱ फूलपुर जा रहा था ये गाडी काफी दिनो से मेरे पास है राहुल जेल जाने से पहले मुझको दे गये थे । मौके पर ही मो0सा0 पर लगे रजिस्ट्रेशन नम्बर को ई-चालान ऐप से सर्च किया गया तो वह गाडी श्रीमती रिंकी पत्नी गुलाबचन्द्र सा0 जमदारा जौनपुर के नाम से दर्ज है जिनके अंकित मो0नं0 945xxxxxxx पर वार्ता की गयी तो श्री सन्तोष कुमार यादव पुत्र फूलचन्द्र यादव सा0 शाहापुर थाना खेता सराय जनपद जौनपुर ने बताया की यह नम्बर उस गाडी का है जो मेरी बहन को शादी में दी गयी है । जिसका विवाह जमदारा में हुआ है । मौके पर ही ई-चालान ऐप के माध्यम से गाडी का चेचिस नम्बर सर्च किया गया तो गाडी श्रीमती मालती पत्नी दयाराम सा0 पारा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ के नाम से दर्ज है जिसका वास्तविक नंम्बर यु0पी0 50 बी0सी0 6447 है ।जिस गाडी की स्वामी सम्पर्क स्थापित कर मो0नं0 885xxxxxx पर वार्ता की गयी तो बताये की मेरी गाडी फरवरी 2021 में मोलनापुर मेरी ससुराल से चोरी हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना निजामबाद पर मु0अ0सं0 31/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत है । इस पर पकडे गये व्यक्ति से चोरी की गाडी कब्जे में रखना व नम्बर प्लेट बदलकर प्रयोग किया गया। पकडे गये व्यक्ति को दिनांक 16.08.2022 को समय करीब 18.00 बजे उसके जुर्म धारा 411,414,473 भादवि से अवगत कराते हुये हिरासत पुलिस व बरामदशुदा चुराई गई मो0सा0 को कब्जा पुलिस में लिया गया । थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 266/2022 धारा 411,414,473 भादवि पंजीकृत कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
सम्बन्धित मुकदमा - मु0अ0सं0 266/2022 धारा 411,414,473 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मनीष यादव पुत्र रामप्रताप यादव सा0 ओरिल बलुआ थाना पवई जनपद आजमगढ
बरामदगी
01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1.उ0नि0 विपिन कुमार सिंह उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार सिंह का0 मो0 शोएब का0 मो0 आरिफ का0 धर्मेन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़