Breaking News

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वर्ष पर्यन्त मनाये जाने वाले समारोह में हर घर तिरंगा एक प्रमुख आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 11 अगस्त-- आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 100 राष्ट्रीय ध्वज व्यापार मण्डल के सहयोग से आम जनमानस में निःशुल्क वितरित किया। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वर्ष पर्यन्त मनाये जाने वाले समारोह में हर घर तिरंगा एक प्रमुख आयोजन है। 
भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा निर्देशो के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, आजमगढ़ ने आज समाजसेवी श्री अभिषेक जायसवाल ‘‘दीनू’’ के सहयोग से चौक बाजार में वहां के व्यापारियों के साथ एक जागरूकता बैठक की। उक्त बैठक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आजमगढ़ श्री दीपक कुमार श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों एवं राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग एवं सम्मान के विषय में उपस्थित जन समुदाय को जागरूक किया व उसका महत्व विस्तारपूर्वक समझाया। बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने 13 से 15 अगस्त के मध्य अपने प्रतिष्ठानों एवं निजी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज पूर्ण सम्मान के साथ फहराने का संकल्प लिया। 
तत्पश्चात् मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण क्षेत्रीय सम्मानित नागरिकों के साथ चौक क्षेत्र में स्थित आम जनमानस एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु निःशुक्ल ध्वज वितरण किया। इसके पूर्व बिलरियागंज बाजार में श्री अमित गुप्ता व्यापार मण्डल अध्यक्ष के सहयोग से जन जाकरूकता अभियान चलाया एवं वहां पर आम जनमानस व व्यापारियों को लगभग 100 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री परवेज नोमानी ने भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए विभाग के सहयोग से 100 राष्ट्रीय ध्वज वितरित कराया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आज़मगढ़ ने आम जनमानस से अनुरोध किया कि जनपद का हर नागरिक अपना राष्ट्र धर्म निभाते हुए अपने अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज 13 से 15 अगस्त के मध्य अवश्य फहरायें। 
उक्त कार्यक्रमों में विभागीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामबुझावन चौहान, श्री अमरनाथ श्री प्रेमचन्द्र, श्री अंकित कुमार सिंह, श्री राकेश कुमार शुक्ला तथा खाद्य सहायक श्री अनिल कुमार सम्मिलित थे।

और नया पुराने