आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया है कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु निर्गत समय-सारिणी के अनुसार समस्त प्रकार की पूर्वदशम (कक्षा 9-10)/दशमोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवदेन से वितरण तथा अन्य कार्यो हेतु समय-सारिणी निर्गत की गई है, जिसके पूर्वदशम छात्रवृत्ति नवीन व नवीनीकरण हेतु अवशेष छात्र/छात्राओं के आनलॉइन आवेदन करने की तिथि 02 जुलाई 2022 से 07 अक्टुबर 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको साहित संस्था में जमा करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2022 तथा संस्था द्वारा आनलॉइन आवेदन की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पात्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 निर्धरित की गई है साथ ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति नवीन व नवीनीकरण हेतु अवशेष छात्र/छात्राओं के आनलॉइन आवेदन करने की तिथि 08 जुलाई 2022 से 07 नवम्बर 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित संस्था में जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2022 तथा संस्था द्वारा आनलॉइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पात्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2022 निर्धारित की गई है।
उन्होने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओ के प्रबन्धक/प्रधानाचार्य को सूचित किया है कि समय-सारिणी के अनुसार अपने संस्थाओ में अधयनरत छात्र/छात्राओं के डाटा को फाइनल सबमिशन कराते हुए संस्था से डाटा प्रत्येक का प्रत्येक दिन अग्रसारित कराना सुनिश्चत करें, जिससे शासन द्वारा निर्गत समय-सारिणी के अनुसार दिनांक 14 अगस्त 2022 को प्रथम चरण में छात्रवृत्ति से अधिक से अधकि छात्र/छात्राओं को लाभान्वित कराया जा सके। ताकि शासन की मंशा के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। यदि किसी संस्था के लॉगिन पर डाटा लम्बित रहता है तो उसकी जिम्मेदारी उक्त संस्था की होगी।