Breaking News

कृषकों को अपना धान विक्रय कराने हेतु आनलाइन पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने उप निदेशक कृषि को अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 01 नवम्बर 2022 से कृषकों से धान क्रय प्रारम्भ होगा। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषकों को अपना धान विक्रय कराने हेतु आनलाइन पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य होगा। 
उक्त के क्रम में उन्होने उप कृषि निदेशक से अनुरोध किया है कि अपने विभाग के एसएमएस प्रणाली के द्वारा मैसेज जनहित में प्रसारित कराने का कष्ट करें। उन्होने ‘‘जनपद आजमगढ़ के समस्त कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कि अपना धान विक्रय करने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर किसी भी जन सुविधा केंन्द्र/ साइबर कैफे से अपना पंजीकरण अवश्य करा लें तथा समर्थन मूल्य रूपये 2040 प्रति कु0 कॉमन धान तथा रूपये 2060 प्रति कु0 ग्रेड ’ए’ धान की दर प्राप्त करें। पंजीकरण हेतु फोटोग्राफ, आधार कार्ड/पहचान-पत्र, भू-लेख या खतौनी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अवश्य ले जाए। पूर्व में पंजीकृत किसानो को पंजीकरण की आवश्यकता नही है, उनके द्वारा पूर्व में किये गये पंजीकरण का नवीनीकरण किया जाना अनिवार्य है।“ 

प्रभारी अधिकारी धान खरीद नियुक्त।

आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान क्रय हेतु दी गयी समय सारिणी के क्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत कृषकों से धान खरीद सम्पादित कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आजमगढ़ को प्रभारी अधिकारी धान खरीद नियुक्त किया गया है। 
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आजमगढ़ के कार्यालय का दूरभाष नम्बर कार्यालय- 05462-220184 व मोबाइल नं0-9454417592 है।

और नया पुराने