Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पूर्व विधायक बंदना सिंह ने फहराया तिरंगा महापुरुषों के मूर्तियों पर किया माल्यार्पण।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कार्यक्रम के क्रम में सगड़ी विधानसभा से पूर्व विधायक वंदना सिंह ने मिर्जापुर विद्युत स्टेशन के पास स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर तिरंगा फहराया और माल्यार्पण किया। इस दौरान पूरा कस्बा भारत माता के जयकारों से गुंज उठा। 
इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज हम लोगों ने महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया है और तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।
जिसमें आप सभी अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं। उन्होंने खुशी जताते हुए बताया क्षेत्र में हमने अभी से कई घरों में देखा जहां तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है ऐसे में हमारा तिरंगा हमारी आन बान शान है। 

और नया पुराने