Breaking News

13 अगस्त 2022 को “आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च“ का आयोजन प्रस्तावित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स मनोज सिंह बघेल ने  अवगत कराया है कि होमगार्ड्स विभाग द्धारा ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च“ ब्लाक स्तर एवं जनपद स्तर पर आयोजित किए जानें के निर्देश प्रदान किए गये है। होमगार्ड्स मुख्यालय के उक्त निर्गत निर्देशों के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ में दिनांक 13 अगस्त 2022 को “आजादी का अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च“ का आयोजन प्रस्तावित है। आयोजन का रूटमार्च मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र, होमगार्ड्स सिधारी आजमगढ़ से प्रारम्भ होकर सिधारी तिराहा से हाईडिल चौराहा होते हुए थाना सिधारी से मण्डलीय विकास भवन आजमगढ़ पर समाप्त होगा तथा मण्डलीय विकास भवन सिधारी आजमगढ़ के सभा कक्ष में एक सभा का भी आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 

और नया पुराने