आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 11 अगस्त-- जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अर्न्तगत " हर घर तिरंगा अभियान " कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के निर्देश के क्रम में जनपद आजमगढ़ के 22 विकास खण्डों से ब्लाक प्रमुख खण्ड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी (पं0) के नेतृत्व मे पंचायत सचिव, सफाई कर्मी एवं पंचायत सहायक, रोजगार सेवको के द्वारा तिरंगा मोटर साईकिल रैली निकाल कर ग्रामीण बाजारों में भ्रमण कर आम जन मानस को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
तहबरपुर विकास खण्ड में अपर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे द्वारा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया। समस्त विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी द्वारा झण्डी दिखाकर रैली रवाना की गई। नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में भी रैली निकालगर उत्साह का माहौल बनाया गया। विद्यालयों में भी प्रभात रैली निकाली गई।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में दिनांक 13 अगस्त 2022 से दिनांक 15 अगस्त 2022 तक "हर घर तिरंगा अभियान" के अर्न्तगत जनपद के समस्त घरों पर झंडारोहण के लिए पंचायत राज विभाग द्वारा जागरूकता कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जिसके अर्न्तगत आम जन मानस को जागरूक करने हेतु शासकीय कर्मचारियों की फौज को घर-घर तक संदेश पहुचाने हेतु विकास खण्ड स्तरों पर समस्त खण्ड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में समस्त सफाई कर्मचारी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक को परिवार के मुखिया तक झण्डारोहण कराने के लिए झण्डा एवं डंडा की व्यवस्था कर परिवारों को स्वयं झण्डात्तोलन वाले स्थल की साफ-सफाई स्वयं करने के लिए जागरूक किया जायेगा। अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत समस्त विकास खण्डों एवं जनपद स्तर पर आम जन मानस की जागरूकता एवं देश भक्ति का माहौल बनाये जाने हेतु होर्डिंग्स लगाये गये है। साथ ही ग्राम पंचायतों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में देश भक्तिगीत प्रसारित कराये जाने के निर्देश प्राप्त है।
जिला पंचायत राज अधिकारी ने समस्त ग्राम प्रधान, सचिव एवं विकास से संबंधित अधिकारियो/कर्मचारियों एवं आम जन मानस को "हर घर तिरंगा अभियान" कायकर्म को घर- घर में सुचारू रूप से कराने की अपील की है।