Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी की डिगवनिया को सगड़ी विधायक ने लिया गोद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी की डिगवनिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आज़मगढ़: शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काजी की डिगवनिया में बच्चों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि रहे सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल का माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही कार्यक्रम को कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया और बच्चों के अंदर देशभक्ति का जज्बा जागृत करने का प्रयास किया। 
इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति की। इस मौके पर सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने बच्चों की तारीफ करते हुए प्रोत्साहन राशि दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को देख खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आमतौर पर जितने भी सरकारी विद्यालय हैं यह देखा गया है कितनी चाक-चौबंद व्यवस्था नहीं रह पाती है लेकिन जिस तरह से विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह ने अपने अथक प्रयास से विद्यालय को चुस्त-दुरुस्त किया है वह बधाई के पात्र हैं मैं इस विद्यालय के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय को गोद लेता हूं। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था में मुझसे जो भी सहयोग होगा उसके लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन देश की आजादी का जश्न मनाने का दिन है उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि देश के लिए शहीद हुए वीर सपूतों के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों का प्रधानाचार्य राम सिंह आभार जताया।

और नया पुराने