Breaking News

बिलरियागंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज बाजार में बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई।  सुबह 9 बजे बाजार ख़ास बिलरियागंज से निकली रैली पुराने चौक से होते हुये नये चौक, बग़ैला, शहाबुद्दीनपुर से वापस बाजार खास में आकर समाप्त हुई। 
इस दौरान युवक हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय कारे लगा रहे थे वही इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए लोग अपने घरों से सड़कों पर निकल आए थे और सभी ने इस तिरंगा यात्रा का सम्मान किया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं एडवोकेट मु० आतिफ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए स्थानीय प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान डॉक्टर तारिक़ शेख, गुफरान खाँन, अनस खाँन, मोहम्मद इसहाक़, मोहम्मद फैसल, अब्दुल्लाह, मोहम्मद ताहा, रवि कुमार, साकिब राजा, तौसीफ अहमद, ताबिश खाँन सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने