Breaking News

साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत साइबर अपराध से आजादी कार्यक्रम में आज दिनांक 17.08.2022 को साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के यूनिवर्सल एकेडमी में साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। एकडेमी के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में प्रतिभाग किया जिसमे उन्हें वर्तमान समय मे हो रहें सोशल मीडिया व आर्थिक साइबर अपराध के बारे में एवं उनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया गया। त्वरित कार्यवाही हेतु साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया गया।

और नया पुराने