आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने पहल की गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक- 17.08.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के दिशा-निर्देशन में यू0पी0 -112 परियोजना जनपद आजमगढ़ के तहत अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/ नोडल अधिकारी यू0पी0 -112 जनपद आजमगढ़ सुधीर जायसवाल द्वारा तिरंगा मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जिसमें चार पहिया एवं दो पहिया पीआरवी वाहनों द्वारा शहर क्षेत्र कलेक्ट्रेट चौराहा सें कोतवाली नगर ,चौक ,पहाडपुर चौराहा ,करतालपुर चौराहा ,बवाली चौराहा ,नया बस अड्डा तिराहा ,चर्च चौराहा ,घण्टाघर चौराहा ,अग्रसेन चौराहा तक मार्च पास्ट किया गया, मार्च पास्ट में 16 चार पहिया पीआरवी व 06 दो पहिया पीआरवी सम्मिलित रही। यह मार्च पास्ट अग्रसेन चौराहा पर समाप्त किया गया तथा समापन स्थल पर यू0पी0 -112 के मार्च पास्ट में सम्मिलित समस्त कर्मी व अग्रसेन चौराहे पर मौजूद आमजनमानस के साथ मिलकर उत्सव मनाया गया । मार्च पास्ट समापन स्थल पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं आमजन को मिष्ठान वितरित किया गया । मार्च पास्ट के दौरान सहायक रेडियो अधिकारी आई0ए0जैदी, प्रभारी निरीक्षक यू0पी0 -112 जितेन्द्र कुमार सिंह ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराही कर्मचारी,प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष,यातायात प्रभारी मय हमराही तथा लगभग 90 पुलिस कर्मी सम्मिलित हुए।