आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आरक्षी ना0 पु0 सतीश कुमार खरवार (पीएनओ-162094536) पुलिस लाईन्स आजमगढ़ को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर पुलिस अधीक्षक ने किया बर्खास्त।
आज़मगढ़: आरक्षी नागरिक पुलिस सतीश कुमार खरवार (पीएनओ-162094536) पुलिस लाईन्स आजमगढ़ द्वारा दिनांक- 29.08.2019 को बिना अनुमति/अवकाश के अनुपस्थित हो गये। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 के दौरान चुनाव जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी पर वापसी की सूचना दिये जाने के बावजूद भी वापसी न कराये जाने, कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदासीनता तथा स्वेच्छारिता बरतने के आरोप में प्रकरण की प्रारम्भिक जांच सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण आजमगढ़ से करायी गयी। जिसमें उक्त आरक्षी दिनांक- 29.08.2019 से बिना किसी सूचना/अवकाश के अब तक अनवरत अनाधिकृत रूप से कुल 1079 दिन अनुपस्थित रहने का दोषी पाया गया।
पत्रावली पर उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर एक पक्षीय आदेश पारित करते हुए आरक्षी को स्पष्टिकरण हेतु कई अवसर दिया गया।
अतः दिनांक- 13.08.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा उपरोक्त आरक्षी सतीश कुमार खरवार को आरक्षी पद की सेवा से बर्खास्त किया गया है।