आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली पर दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास पुलिसकर्मियों को कराया गया। जीयनपुर प्रभारी ने सभी को बताएं आपात स्थिति से निपटने के उपाय। जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास पुलिसकर्मियों को कराया गया। जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडे के नेतृत्व में कोतवाली जीयनपुर के परिसर में दंगा नियंत्रण ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए आपात स्थिति से निपटने के उपाय बताए गए। इस दौरान आधुनिक हथियारों के संचालन व रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। मौजुद पुलिसकर्मियों को बताया कि किस तरह दंगाइयों और बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों व दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन को चलाने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मौजूद वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, एसआई जाफर ख़ान, अनिल कुमार, विजय गौड़, धनंजय सिंह, हेड मोहरीर अनिल सिंह, मनोज कुमार, सूर्यदेव यादव, सिपाही जितेंद्र यादव, राहुल सिंह, बिंद्रेश गौंड, मनीष खरवार, नीलेश सिंह, किशन, रामायण सहित सभी महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सद्व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।