Breaking News

फूलचंद ग्रामीण महिला महाविद्यालय में स्काउट गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षुओ ने सीखे विभिन्न गुर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के फूलचंद ग्रामीण महिला महाविद्यालय नरहन खास में स्काउड गाइड बीएड प्रशिक्षुओ के प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिवस प्रतिभागियों ने टेंट लगाने, रंगोली बनाने, बिना बर्तन के भोजन पकाने के गुर सीखे। आपदाकाल में किस प्रकार लोगों की मदद की जाए इसके विषय में जानकारी दी गई। कैंफायर का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे सभी टोलियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि सुभाष चंद्र गोंड गणित प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज आजमगढ़ ने प्रशिक्षुओं से शिविर के नियम व प्रशिक्षण को आत्मसात करने पर बल दिया। कहा ऐसा करके लोग अपने जीवन में अभूतपूर्व बदलाव ला सकते है। वही डायरेक्टर आनंद प्रकाश यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्म सुरक्षा हेतु स्काउट गाइड का प्रशिक्षण अति आवश्यक है। प्रबंधक शिवकुमार यादव ने कहा कि सामूहिक भावना का विकास करने के उद्देश्य के लिए विद्यार्थियों की टोली का निर्माण,  विद्यार्थियों को स्काउटिंग गाइडिंग का इतिहास, नियम, प्रतिज्ञा एवं ध्वज शिष्टाचारका अभ्यास बहुत ही महत्वपूर्ण है जो उनके भविष्य में काम आएगा। उक्त कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार यादव, प्रशिक्षक अजय यादव समेत समस्त विद्यालय के प्रवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक अवधेश यादव ने किया।

और नया पुराने