Breaking News

कंधरापुर: जमीन की खरिद फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी के ऊपर इनाम घोषित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- कन्धरापुर

जमीन की खरिद फरोख्त में कूटरचना-धोखाधड़ी करने वाले वांछित/फरार 03अभियुक्तों के विरुद्ध 420-420 रूपये का नगद पुरस्कार घोषित।

आज़मगढ़: ➡ दिनांक- 27.07.2023 को वादी मुकदमा रुद्रांश राय पुत्र विनोद राय निवासी मधुबन थाना कन्धरापुर आजमगढ़ ने थाना कन्धरापुर पर लिखित तहरीर  दिया कि अभियुक्तों 1. अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार, 2. अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार, 3. शंहशाह पुत्र अब्दुल गफ्फार, 4. अब्दुल दुद्दुम पुत्र अब्दुल सत्तार, 5. अन्जुम आरा पत्नी अब्दुल सलाम समस्त निवासी जालन्धरी शहर कोतवाली आजमगढ़ ने जमीन बैनामा करने के नाम पर षडयंत्र, जाल साजी व धोखा धडी करके  वादी मुकदमा से विभिन्न तिथियों में करीब 63 लाख रुपये ले लिये तथा जब वादी मुकदमा पैसे वापस मांगने अभियुक्तों के घर गया तो अभियुक्त उग्र होकर मारपीट करने पर आमादा हो गये। जिसके सम्बन्ध में थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0- 195/2023 धारा 406, 420, 504, 506 भादवि0 बनाम अब्दुल गफ्फार उपरोक्त आदि 04 नफर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
➡ दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 467, 468, 471 की बढोत्तरी की गयी। जिसमें अभियुक्त अब्दुल गफ्फार, शंहशाह व अब्दुल सलाम फरार चल रहे है। इसी क्रम में- 
➡ दिनांक 06.01.2024 को मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से आदेश प्राप्त कर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।
➡ आज दिनांक 25.02.2024 को मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त कर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध 83 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।
➡ आज दिनांक- 25.02.2024 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य* द्वारा *थाना कन्धरापुर* पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 195/2023 धारा 406, 420, 504, 506 भादवि0 से सम्बन्धित *वांछित/फरार अभियुक्तों 1. अब्दुल गफ्फार पुत्र अब्दुल सत्तार, 2. अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल सत्तार, 3. शंहशाह पुत्र अब्दुल गफ्फार, समस्त निवासी जालन्धरी शहर कोतवाली आजमगढ़* की गिरफ्तारी हेतु  जनपद स्तर से 420-420/-  रूपये का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

और नया पुराने