शातिर अपराधी के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को अवैध तंमचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।मंगलवार को चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति महादेवा की तरफ से आ रहा है जो तरौका होते हुए लिंक रोड से मुहम्मदपुर जायेगा। जिसके पास अवैध तंमचा भी है।
इस सूचना पर चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान मय हमराह ने तरौका नहर पुलिया पर घेराबन्दी कर शातिर अपराधी शिवानन्द यादव उर्फ शिवा पुत्र स्व0 सुरेश यादव निवासी ग्राम डिघवनिया मझौवा थाना जीयनपुर उम्र 27 साल को समय करीब 3:20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर 3/25 आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार शातिर अपराधी के ऊपर लगभग आधा दर्जन से ऊपर आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद हेतु मतदान सकुशल संपन्न।
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में रिक्त ग्राम पंचायत मिर्जापुर अध्यक्ष पद हेतु मतदान सकुशल संपन्न मतदान दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद और 8 अगस्त को होगी मतगणना।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम पंचायत अध्यक्ष विजय यादव उर्फ शंभू यादव की इलाज के दौरान 8 नवंबर वर्ष 2023 को मृत्यु हो गई इसके बाद प्रशासन के द्वारा कमेटी गठित कर ग्राम पंचायत के विकास कार्य को पूरा किया जा रहा था वहीं जिला अधिकारी आजमगढ़ विशाल भारद्वाज के जनपद में रिक्त सीटों पर नामांकन करने की अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार को मिर्जापुर ग्राम पंचायत अध्यक्ष पद पर इंग्लिश मीडियम विद्यालय पर तीन पोलिंग मतदान केंद्र बनाए गए जहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया गया सुबह से ही मतदाताओं ने झूमकर मतदान किया इस दौरान उप जिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने निरीक्षण किया वहीं मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा ।सरदार पटेल पुत्र रामसोच सिंह और महिमा यादव पत्नी विजय यादव उर्फ शंभू यादव के बीच सीधी टक्कर हुई दोनों प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद हो गया वहीं अजमतगढ खंड विकास पर सील मतपेटिका खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने रखवाई और 8 अगस्त दिन गुरुवार को अजमतगढ़ खंड विकास पर मतगणना होगी।