Breaking News

भारी सुरक्षा के साथ विजयी प्रत्याशी को भेजा गया घर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ़: विकासखंड अजमतगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी की गुरुवार को हुई मतगणना के दौरान सरदार सिंह पटेल ने अपने निकटतम प्रतिबन्दी महिमा यादव को 105 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा किया।

 जहां कुल मतदान 1155 मत पड़े थे, जबकि कुल मत 2270 थे। मतगणना के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात था। जहां आरओ चेत नारायण सिंह पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा विजई प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया। उसके उपरांत भारी सुरक्षा के बीच विजय प्रत्याशी सरदार सिंह पटेल को उनके घर तक पहुंचाया गया। इस दौरान जमकर लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए नारेबाजी की और जुलूस निकाला। जहां कल 1155 मत पड़े थे जिसमें से 26 मत अवैध रहे। विजई प्रत्याशी को कुल 617 मत प्राप्त हुए। जबकि हारे हुए प्रत्याशी महिमा यादव को 512 मत मिले। जिससे 105 मतों से सरदार सिंह पटेल को विजय घोषित किया गया। हालांकि महिमा के एजेंट द्वारा रिकाउंटिंग की मांग की गई पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उसे इनकार कर दिया। शांति पूर्वक मतगणना संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान तहसीलदार विवेकानंद दुबे उप जिलाधिकारी नरेंद्र गंगवार मतगणना का जायजा लेते रहे।जबकि मतगणना सुबह 08 बजे से ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी के सभागार में 11 बजे तक चली। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही।

और नया पुराने