Breaking News

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत आजमगढ़ में महिला-बालिकाओं को किया गया जागरूक


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत शनिवार को जनपद आजमगढ़ में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।


अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में संचालित हुआ। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर की निगरानी में पुलिस टीमों ने अभियान को अंजाम दिया।

इस दौरान जनपद की सभी एंटी रोमियो टीमों ने पार्कों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मॉल और चिन्हित हॉटस्पॉट स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई।

महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारियों और रोजगार सेवकों के साथ समन्वय कर गांव, वार्ड और न्याय पंचायत स्तर पर चौपालें लगाईं। चौपालों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे बिना भय के समाज में आगे बढ़ सकें।


और नया पुराने