Breaking News

युवती से दुष्कर्म के आरोपी को जहानागंज पुलिस ने किया गिरफ्तार


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।


पुलिस के अनुसार, बीते 13 नवंबर 2025 को पीड़िता की ओर से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जहानागंज पर मुकदमा संख्या 351/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

मंगलवार 17 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नामित आरोपी जहानागंज क्षेत्र में लगंडा बाबा के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और करीब 11:30 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहिद शेख पुत्र मोहम्मद शमीम, निवासी ग्राम बोहना, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव और कांस्टेबल राजकुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना विधिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाई जा रही है।

और नया पुराने