Breaking News

दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव में प्रभाकर सिंह अध्यक्ष, अनुराग दीक्षित मंत्री चुने गए


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

समाचार-आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव परिणामों में प्रभाकर सिंह अध्यक्ष और अनुराग कुमार दीक्षित मंत्री पद पर विजयी हुए। परिणाम मंगलवार देर रात घोषित किए गए, जिसके बाद समर्थकों ने विजेताओं का स्वागत किया।


अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में प्रभाकर सिंह ने 430 मत प्राप्त कर चौथी बार जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश यादव को 412 मत मिले। मंत्री पद पर अनुराग कुमार दीक्षित ने 536 मत पाकर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी रमापति सिंह यादव को 321 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिकेश यादव 410 मत पाकर विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर रवि प्रताप सिंह 775 और हरि कुमार राम 682 मत पाकर चुने गए। सहमंत्री के तीन पदों पर सुश्री मिथिलेश गुप्ता, विपिन कुमार राय और देवदत्त कुमार गोंड विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर गोविन्द चौहान ने 905 मत पाकर जीत हासिल की। ऑडिटर के पद पर राम मिलन चौहान विजयी रहे।

वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर भीष्म राय, अशोक कुमार वर्मा, बलवंत सिंह, राना गोपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार और राजेश पांडे चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छहों प्रत्याशी निर्विरोध चयनित हुए, जिनमें अमरेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप मिश्रा, रवींद्र कुमार यादव, शोभनाथ यादव और सरफराज खान शामिल हैं।

जीत के बाद अध्यक्ष बने प्रभाकर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा और अधिवक्ता हितों के लिए आवाज लगातार उठाई जाती रहेगी। निर्विरोध चुने गए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सरफराज खान ने भी अधिवक्ताओं की समस्याएं अध्यक्ष और मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

और नया पुराने