आजमगढ़। पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधिकारियों से मामलों में आवश्यक कार्रवाई की प्रगति पर भी ध्यान देने को कहा गया।
पुलिस विभाग के अनुसार, जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है। जनपद पुलिस द्वारा नागरिकों की शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए लगातार जनसुनवाई की जा रही है।