Breaking News

क्षत्रिय महा सभा के कोरकमेटी में उठा पद्मावती फ़िल्म विवाद।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

संगठन को मजबूत बनाने का किया गया आवाहन।

दो कौड़ी की दीपिका क्या जाने रानी पद्मावती का इतिहास

सगड़ी/आजमगढ़ तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव के कालिका मन्दिर के पास कृषणा सिंह के हाता में क्षत्रिय महासभा राजपूत अखण्ड भारत की कॉर्कमेटी की बैठक रविवार को आहुत की गई ।जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया और 12 दिसंबर को देवरिया जनपद के लार टाउन में महा सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई एवं वर्तमान में लीला भंसाली द्वारा निर्देशित रानी पद्मावती फिल्म पर जमकर हमला बोला गया एवम फिल्म के रिलीज होने पर पूरे देश में कानून व्यवस्था बिगड़ने को लेकर सीधे-सीधे सरकार को दोषी कराते हुए यह कहा गया कि दो कौड़ी की दीपिका क्या जाने रानी पद्मावती का इतिहास जो खुद एक स्त्री होते हुए दूसरी स्त्री का अपमान कर रही है ।
वहीं दूसरी तरफ बैठक के दौरान देश के कई राज्यों से महासभा के लोगों ने शिरकत किया और अपने विचार रखे ।जगदीश सिंह राष्ट्रीय मंत्री राजस्थान ने कहा कि जिस तरह से हम अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं उसको सजाने की जरूरत है और संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है। संगठन वह ताकत है जिसके बल पर हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी दिया कि किसी भी दशा में रानी पद्मावती फिल्म को यदि रिलीज किया गया तो यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी है तो उसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कि जिस तरह से लीला भंसाली ने रानी पद्मावती के इतिहास को जाने बिना राजपूतों को बदनाम करने के लिए जो कृत्य किया है वह कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है ।ग्वालियर से आई ज्योति सिंह चौहान ने कहा कि दीपिका पादुकोण क्या जाने रानी पद्मावती का इतिहास जो खुद एक औरत होते हुए दूसरी महान शख्सियत की अस्मत को सरेआम नीलाम कर रही है उसे हम कभी भी क्षमा नहीं करेंगे और सरकार को चाहिए कि तत्काल फिल्म पर रोक लगाते हुए किसी भी सिनेमा हाल में या सोशल मीडिया इंटरनेट आदि चैनलों पर प्रतिबंधित करें जिससे राजपूतों का सम्मान बचा रहे। अध्यक्षता संतोष सिंह पूर्व सांसद ने की एवं संचालन प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने किया। बैठक में राजस्थान, उत्तर प्रदेश ,बिहार,मध्यप्रदेश ग्वालियर, छत्तीसगढ़,आदि जगहों से लोगों ने शिरकत किया। इस दौरान एस एन सिंह, संतोष सिंह ,रजनीश सिंह, रामदुलारे, ज्योति चौहान, रजनी तोमर, अमित सिंह ,कृष्णा सिंह,आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
    

और नया पुराने