आज़मगढ़।
सरायमीर।. स्थानीय थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर मुकदमा में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25 अक्टूबर 019 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह के आदेश पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के दिशा-निर्देश पर अपराध हेतु थाना प्रभारी शेर सिंह तोमर मय फोर्स क्षेत्र का भ्रमण तभी मुखबिर से सूचना मिली कि शेरवां नहर के पास एक गैंगस्टर आरोपी खड़ा है जो कहीं भागने के फिराक में है सूचना पाते ही थाना प्रभारी सरायमीर ने मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर पहुँचकर घेराबंदी कर नहर के पास खड़े व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो वह अपना नाम-पता वसीम पुत्र अब्दुल क्यूम ग्राम शेरवां थाना सरायमीर आजमगढ़ बताया। गिरफ्तार व्यक्ति को थाने में लाकर अपराध संख्या 87/ 019 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय में पेश किया।
मोहम्मद यासिर सरायमीर