Breaking News

पत्रकारों को किया गया सम्मानित।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय कस्बा में स्थित इस्लामिक लाइब्रेरी सेंटर में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी नये वर्ष के आगमन पर जमातए इस्लामी हिन्द के जिलाध्यक्ष अतिकुर्रहमान ने पत्रकारों को डायरी व बुक देकर सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यपालिका, न्यायपालिका, प्रबंधन, पत्रकारिता है, हिन्दुस्तान में पत्रकारिता चौथा स्तम्भ है। सरायमीर के पत्रकार क्षेत्र की हर तरह की समस्याओं को पेपर में प्रकाशित कर शासन प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर दिलाते रहते हैं।किसी भी प्रकार की घटना को निशपक्ष व इमानदारी से लिखने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर लाइब्रेरी सेंटर के संचालक अकील अहमद ने सरायमीर पत्रकारों के द्वारा सही एवं निशपक्ष खबर प्रकाशित पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।

मोहम्मद यासिर सरायमीर
और नया पुराने