Breaking News

ठंड से एक की मौत, जनजीवन अस्त व्यस्त।

मधुबनी।

बिहार के मधुबनी जिला के जयनगर अनुमंडल मुख्यालय जयनगर एवं आसपास का इलाका बीते एक पखवाडे़ से भीषण शीतलहर एवं कडा़के की ठंड की चपेट मे है।बुधवार को जिले के कलुआही थानान्तर्गत हरिपुर बक्सी टोल निवासी जीतन कामत 60 वर्ष की मौत ठंड से जयनगर रेलवे स्टेशन पर हो गयी।जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि शव उनके परिजनो को सौप दिया गया है।ज्ञातव्य हो कि इलाके मे फिलहाल ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है।ठंड के प्रकोप के कारण लोग सुबह मे देरी से निकलकर शाम को जल्दी घर को लौट रहे है।ट्रेन बस आदि मे भी यात्रियो की संख्या कम हो गयी है।लोग रोजमर्रा के कार्य जैसै तैसे निपटा रहे है। वही जागृति महिला मंडल बरही की उषा कुमारी ,आशा कुमारी ने बताया कि इलाके मे अभी तक सरकारी अथवा सामुदायिक स्तर पर अलाव कि व्यवस्था नही होने से आमलोगो की मुश्किले बढ़ गयी है।

रिपोर्ट: बादल हुसैन

और नया पुराने