आज़मगढ़।
सगड़ी।
कोरोना महामारी को लेकर लॉक डाउन चल रहा है। इस लॉक डाउन के दौरान गरीब व दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों के सामने संकट उतपन्न हो गया है। सैकड़ो ऐसे गरीब परिवार हैं जिनके घर कई दिनों तक चूल्हा जलाने की दिक्कत हो रही है।
ऐसे में सगड़ी तहसील के रामगढ़ इसरापार में भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्रा ने 250 गरीब परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया, साथ मे उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी भी मौजूद रही।
इस दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें, घर से बाहर अनावश्यक रूप से न निकले, और यदि किसी जरूरी काम से निकलते भी है तो मास्क जरूर लगाएं।
मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि- जरूरतमंदों को आज उप जिलाधिकारी सगड़ी की उपस्थिति में गरीब परिवारों को राशन वितरण किया गया है, आगे भी यह क्रम जारी रहेगा जो भी गरीब परिवार है उनको सुविधाएं मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी है, कोई भूखा नहीं सोएगा अगर किसी को किसी भी प्रकार से दिक्कत होती है, तो वह हमसे या तहसील के कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क भी कर सकता है। आगे उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और घर से बाहर कदापि न निकले जान है तो जहान है, जीवन को सुरक्षित रखने का सबसे बढ़िया तरीका सोशल डिस्टेंस है। इस दौरान सौरभ राय, सोहन राय मारकण्डे तिवारी, अजय राय, संजय राय, राकेश राय आदि लोग मौजूद रहे।