Breaking News

पशुओं के भोजन पर भी महंगाई की मार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

भूसे का दाम दोगुना होने से पशुपालक परेशान

भूसे के दामों में आए उछाल से पशुपालक परेशान

भूसे का भाव 11 सौ रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया था

आज़मगढ़:सरसो का तेल व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद पशुओं के भोजन पर भी महंगाई की मार पड़ीहै। इस सीजन में भूसे का भाव 11 सौ रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गया हैं। जबकि अभी तक भूसा सात से आठ सौ रुपये कुंतल के बीच बिक रहा था। भूसे के दामों में आए उछाल से पशुपालक परेशान है। तो वही सगड़ी तहसील क्षेत्र के कुछ किसानों ने बताया कि जब खेतों से अनाज काटकर भूसा बनाकर हम रख लेते हैं तो दोनों के दाम गिर जाते हैं और हम मध्यमवर्गीय किसान के घर में इतनी अत्यधिक जगह नहीं होती कि भूसे और गेहूं को साथ रख सके इसके लिए सीजन के समय ही हमें इनको बेचना पड़ता है और उस समय अनाज वह  भूसे के अच्छे दाम नहीं लगाए जाते फिर भी हमें कम दामों में ही बेचना पड़ता है वही किसानों ने बताया कि 3 महीने पहले ही जहां भूसे 12 ₹ प्रति कुंतल बिक रहा था तो आज जब खेतों में  भूसे  तैयार हो चुके हैं तो भूसे  के दाम में तेजी से गिरावट भी हो चुकी है जिससे किसान परेशान है।

और नया पुराने