आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
सगड़ी तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती बढ़ गई
छात्रों की परीक्षाएं चल रही है
गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है
बिजली के अघोषित कटौती से क्षेत्र की जनता काफी परेशान
आज़मगढ़: एक तरफ जहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ सगड़ी तहसील क्षेत्र में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। इससे शहर से लेकर गांव तक उपभोक्ताओं को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। इसे लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है। किसानों की फसलों की मंडाई का काम चल रहा है।छात्रों की परीक्षाएं चल रही है और गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं बिजली के अघोषित कटौती से क्षेत्र की जनता काफी परेशान हैं।